breakingnewsPunjab

पंजाब सरकार का दावा , किसानो को देंगे सालाना एक लाख रूपये


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में कैबिनेट की तरफ से लैंड पुल्लिंग नीति 2025 में शोध को मंजूरी


किसानो को जमीन विकसित होने तक गुजारा करने के लिए मिलेंगे सालाना 1 लाख रूपये

सरकार की तरफ से हर साल 10 फीसदी किया जायेगा इजाफा पहले सरकार द्वारा किसानो को मिलते थे सिर्फ 20 हजार रुपये, मान सरकार ने किया 5 गुना इजाफा

21 दिनों में मिलेगी लेटर ऑफ़ इंनटेंट, जमीन की खरीद फरोख्त पर नहीं लगेगी कोई रोक

काम शुरू होने तक किसान कर सकते है अपनी खेती , सरकार की तरफ से मिलेंगे 50 हज़ार रुपये सालाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रधानगी में पंजाब मंत्री मंडल ने हम फैसला लेते हुए लैंड पुल्लिंग नीति 2025 में किसान पक्ष में संशोधन को हरी झंडी दे दी है। इस संशोधन की तहत अब किसानो को जमीन विकसित होने तक 1 लाख रुपये दिए जायेंगे जो की पहली सरकार में यह राशि केवल 20000 रुपये थी

सरकार की तरफ से किसानो के भविख को देखते हुए इस रकम में हर साल 10 फीसदी बढ़ावे कि वादा भी किया। इस परिकिर्या में तेजी और पारदर्शिता लाते हुए अब किसानो को 21 दिनों के अंदर लेटर ऑफ़ इंटेंट भी मिल जायेगा , इसके इलावा प्रोजेक्ट शुरू होने तक किसान अपनी जमीन पर खेत कर आमदनी भी कर सकेगा और सरकार की तरफ से भी सालन 50000 रुपये की सहायता भी दी जाएग। इस परिकिर्या के दौरान जमीन खरीदने एवं बेचने में कोई पाबन्दी नहीं होगी तथा किसान जब चाहे जमीन खरीद, बेच एवं रजिस्ट्री करवा सकता है।

इस संशोधन नीति के तहत जिस किसान मालिकों से जमीन ली जाएगी उनको एक कनाल जमीन के बदले 125 वर्ग गज का प्लाट तथा 25 गज कि कमर्शियल जमीन मिलेगी। अर्थ एक एकड़ जमीन देने वाला किसान 200 गज का व्यापारिक प्लाट नहीं लेना चाहता तो वह इस जगह 600 गज का रिहाइशी प्लाट भी ले सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *