news

पंजाब पावर कॉरपोरेशन ने जेई के 544 पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

पंजाब पावर कॉरपोरेशन ने जेई के 544 पदों पर निकाली वैकेंसी
जल्द करें अप्लाई

वंदे भारत- ( आकांक्षा श्रीवास्तव ) पंजाब सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने यहां पर जूनियर इंजीनियर के पदों पर वैकेंसी निकाली है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इलेक्ट्रिकल सबस स्टेशन और सिविल के 544 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 9 फरवरी से लिंक एक्टि कर दिया गया है आवेदन की आखिरी तारीख 1 मार्च 2024 तक है। यहां आप पीएसपीसीएल का क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

PSPCL JE Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

पीएसपीसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्विविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।

PSPCL JE Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
1.सबसे पहले pspcl.in पर जाएं।
2.होमपेज पर जाकर PSPCL JE Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आ जाएगा।
4.इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
5.यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
6.अब आवेदन शुल्क का भुगतानकर सबमिट पर क्लिक करें।
7.आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
8.भविष्य में संदर्भों के लिए प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

PSPCL Junior Engineer Vacancy: क्या है चयन प्रक्रिया

पीएसपीसीएल के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।