वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी! कांग्रेस की सीईसी की बैठक में लगी मुहर
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार (7 मार्च) को हो रही बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सीट फाइनल हो गई है. कांग्रेस की पहली सूची में राहुल गांधी का नाम शामिल होगा।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए गुरुवार को कंग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. सीईसी की बैठक में विभिन्न स्कीनिंग कमेटी की ओर से भेजे नामों में से उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई।
लोकसभा चुनाव 2019 में अमेठी से हारे थे राहुल गांधी
तेलंगाना और केरल के लिए सीईसी की बैठक खत्म हो चुकी है और बाकी राज्यों के लिए अभी भी बैठक जारी है. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाली कांग्रेस घोषणापत्र समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक मसौदा घोषणापत्र तैयार किया था।
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी और वायनाड दो सीटों पर चुनाव लड़े थे. अमेठी सीट पर उन्हें मौजूदा केंदीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं वायनाड सीट पर राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पिछले सप्ताह बीजेपी की ओर से 195 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी. बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 28 महिलाओं और 47 युवा उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

