news

कोटकपुरा गोलीकांड की सुनवाई में पेश हुए सुखबीर बादल, कहा- पंजाब सरकार ने पूरी प्लानिंग से उन्हें फंसाया

वंदे भारत-कोटकपुरा गोलीकांड मामले में आज फरीदकोट की आदलत में सुनवाई हुई। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल तथा तत्कालीन एसएचओ गुरदीप सिंह पंधेर अदालत में उपस्थित हुए।  जबकि अन्य आरोपितों ने अपनी हाजिरी माफ करवाई।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी

इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वर्तमान सरकार से पूरी प्लानिंग के साथ उन्हें फंसाया है, लेकिन उन्हें अदालत पर विश्वास है और उन्हें पूरा यकीन है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा तथा लोगों के समक्ष पूरी सच्चाई आ जाएगी। इस दौरान सरकार द्वारा पंचायत चुनावों का निर्णय वापिस लेने पर सरकार पर कटाक्ष करते हुए बादल ने कहा कि राज्य की आप सरकार नालायक सरकार है कि इन्हें काम करने का ही पता नहीं

उन्होंने कहा कि इससे अधिक नालायकी क्या हो सकती है कि सरकार को कानून का ही नहीं पता। बादल ने कहा कि वास्तव में सरपंचों के खातों में जो पैसे थे उनका प्रयोग सरकार करना चाहती थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सकता। सरकार का कहना था कि सभी पंच भ्रष्ट हैं, लेकिन उन्हें लोगों ने चुना है। ऐसे तो फिर सरकार को भी लोगों ने चुना है तो क्या वह भी भ्रष्ट है