हिमाचल में बादल फटने जैसी बारिश: मंडी में 163MM, चंबा में भी टूटा रिकॉर्ड, कसौली में 145MM बरसात
वंदे भारत- हिमाचल प्रदेश के मौसम में काफी बदलाव आया है |बीती रात को मूसलाधार बारिश हुई और ऐसा लगा मानो बादल फट गए हैं. मंडी, चंबा, कसौली और कांगड़ा में इतनी बारिश हुई है कि कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया. शिमला शहर, मंडी, चंबा और कसौली में 100 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है. फिलहाल, हिमाचल में अगले पांच दिन तक मौसम (Weather Report) खराब रहेगा. 24 जून के बाद 25 और 26 जून को ऑरेंज अलर्ट किया गया है. मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने शनिवार सुबह आंकड़े जारी किए हैं, जिनके अनुसार, मंडी के कटौला में 163 एमएम, चंबा के सिहुंता में 160 एमएम, सोलन के कसौली में 145 एमएमएम और कांगड़ा में 143 एमएम बारिश हुई है. इसके अलावा, शिमला शहर में 99.2 एमएम, शिमला जिले में 76 एमएम, मंडी के गोहर में 81. पंडोह में 74, सुंदरनगर में 70 एमएम और सिरमौर के पच्छाद में 65 एमएम पानी बरसा है. हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ साल में इतनी बारिश नहीं हुई है…

शिमला शहर, मंडी, चंबा और कसौली में 100 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है. फिलहाल, हिमाचल में अगले पांच दिन तक मौसम (Weather Report) खराब रहेगा. 24 जून के बाद 25 और 26 जून को ऑरेंज अलर्ट किया गया है. मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने शनिवार सुबह आंकड़े जारी किए हैं, जिनके अनुसार, मंडी के कटौला में 163 एमएम, चंबा के सिहुंता में 160 एमएम, सोलन के कसौली में 145 एमएमएम और कांगड़ा में 143 एमएम बारिश हुई है. इसके अलावा, शिमला शहर में 99.2 एमएम, शिमला जिले में 76 एमएम, मंडी के गोहर में 81. पंडोह में 74, सुंदरनगर में 70 एमएम और सिरमौर के पच्छाद में 65 एमएम पानी बरसा है. हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ साल में इतनी बारिश नहीं हुई है…

बीती रात को हुई भारी बारिश के चलते मंडी से कटौला हुए कुत्तू जाने वाला मार्ग मलबा आने के चलते बंद हो गया. इसी तरह मंडी से आगे पंडोह में लैडस्लाइड से चंडीगढ़ मनाली हाईवे का एक हिस्सा बंद हो गया था. मंडी के धर्मपुर में सोनखड्ड उफान पर आई गई थी. इसी तरह शिमला में कई जगह पर नालों में पानी बढ़ने से मलबा गिरने पर गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है.

हिमाचल प्रदेश में अभी मॉनसून की एंट्री नहीं हुई है. ऐसे में जमकर पानी बरस रहा है. अभी 26 जून के आसपास हिमाचल में मॉनसून की एंट्री होने का अनुमान है. लेकिन इस बार मॉनसून सीजन से पहले ही काफी बारिश हो रही है.
