700 स्टूडेंट्स के साथ धोखा करने वाला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार, जाली सर्टिफिकेट बना भेजा था विदेश
वंदे भारत- ट्रेवल एजेंटों की धोखाधड़ी के मामले आए दिन देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक बड़ा मामला सामने आया है कि जहां ट्रैवल एजेंट को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस एजेंट पर स्टूडेंट्स के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा कनाडा में घुसने की कोशिश कर रहा था इसी के दौरान सीमा सुरक्षा बल ने उसे पकड़ लिया। कनाडा बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि बृजेश मिश्रा फर्जी डाक्यूमेंट्स पर कनाडा में घुसने की कोशिश कर रहा था जिसे कनाडा की इमीग्रेशन कंपनी ने पकड़ लिया और इसे बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी को सौंप दिया है। जालंधर पुलिस द्वारा बृजेश मिश्रा निवासी थलवाड़ा दरभंगा (बिहार), गुरनाम निवासी चीमा नगर एक्सटेंशन जालंधर और राहुल निवासी कबीर एवेन्यू (लद्देवाली) के खिलाफ जालंधर में केस दर्ज किया था। आपको बता दें कि बृजेश मिश्रा का साथी राहुल भार्गव पहले ही 28 मार्च को जालंधर में गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में आया था के संस्थानों के दिए गए शुरुआती ऑफर लेटर फर्जी थे जिसके बाद यह सारा मामला शुरू हुआ था।

बृजेश मिश्रा के खिलाफ 700 स्टूडेंट्स को फर्जी सर्टिफिकेट बना विदेश भेजने का आरोप लगा है। इसकी वजह से अब स्टूडेंट्स को कनाडा से डिपोर्ट करने तक की नौबत आ गई है। यह सारे स्टूडेंट 2016 से लेकर 2020 के बीच में गए हुए हैं। कनाडा बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने बताया कि जाली ऑफर लेटर के माध्यम से स्टूडेंट्स को वीजा दिलवाया था। फिलहाल तो स्टूडेंट्स को डिपोर्ट करने पर अभी रोक लगा दी है। लेकिन मामला हल नहीं हुआ।

स्टूडेंट्स ने सीएम भगवंत मान को भी पत्र लिखा है।

कनाडा की उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए भारतीय स्टूडेंट्स को जाली सर्टिफिकेट के केस में शामिल होने का आरोप लगाया है । यही कनाडा के निर्वासन का सामना कर रहे स्टूडेंट्स ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेटर लिखते हुए कहा है कि इस मामले में एक टास्क फोर्स बनाई जाए जो सारे मामले की पूरी तरह से जांच पड़ताल करें इस मामले में पंजाब सरकार एक वकीलों का पैनल बनाएं। ताकि वह उनकी मदद कर सकें। पंजाब के स्टूडेंट्स इसमें सबसे ज्यादा है। स्टूडेंट्स ने मांग की है कि सरकार कनाडा में फंसे स्टूडेंट के परिजनों की भी आर्थिक मदद करें और वही इस मसले को सुलझाने के लिए जल्द से जल्द हल निकालें।
