हिमाचल में बारिश ने बरपाया कहर, बादल फटा, पेड़ गिरे, देखें तबाही का मंजर
प्रदेश में पिछले 48 घंटों से जारी भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई. इस दौरान जगह-जगह भूस्खलन और पेड़ गिरने से सड़कें ठप हो गई.
वहीं मंडी में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है. प्रदेश में 452 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हो गई हैं.

साथ ही दर्जनों गांवों में बिजली गुल है.

रविवार को राज्यभर में सात नेशनल हाईवे (एचएच) बंद रहे. हालांकि देर शाम तक दो एनएच पर आवागमन बहाल कर दिए गए हैं.

बता दें कि राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान 24 जून से 13 अगस्त तक 257 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 290 लोग घायल हुए हैं.

राज्य में मानसून में अभी तक 7020.28 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया है. राज्य में 90 भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
