breakingCrimeJalandharPunjab

स्कूटी को लगी भीषण आग, मचा हड़कंप — युवक की जान बाल-बाल बची

जालंधर: शहर के न्यू गोपाल नगर स्थित गाजी गुल्ला रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रकाश आइसक्रीम के पास खड़ी एक स्कूटी अचानक आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी पर सवार युवक पास ही खड़ा था। गनीमत रही कि वह समय रहते नीचे उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई। युवक ने पास के घर से पाइप लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वह असफल रहा।

इस दौरान आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि आग इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल रिसाव हो सकता है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्कूटी को भारी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *