शिक्षा शर्मसार ,जालंधर के मशहूर स्कूल के प्रिंसिपल की अश्लील वीडियो वायरल, स्कूल में लड़कियों से करता था अश्लील हरकत,परिजनों में स्कूल प्रबंधन के ख़िलाफ रोष
शिक्षा शर्मसार ,जालंधर के मशहूर स्कूल के प्रिंसिपल की अश्लील वीडियो वायरल,
स्कूल में लड़कियों से करता था अश्लील हरकत
परिजनों में स्कूल प्रबंधन के ख़िलाफ रोश
वंदे भारत- इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है जहां जालंधर के अर्जुन नगर स्थित नामी स्कूल के प्रिंसिपल की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई है। परिजनों ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाया है की वह बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता है। स्कूल प्रिंसिपल के साथ-साथ वहां के मेन प्रबंधक की भी अश्लील फोटो वायरल हुई है। गुस्साएं बच्चों के परिजनों ने स्कूल में जबरदस्त हंगामा किया। बच्चों के परिजनों का कहना है कि इसका गलत असर पड़ेगा, उन्होंने स्कूल के एम.डी से मांग की है कि दोनों को तुरंत पद से हटकर कानूनी कार्रवाई की जाए। हालांकि स्कूल प्रबंधकों की ओर से इस मामले को लेकर अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है .

