Political

सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री भगवंत मान को चैलेंज, कहा- इन AAP विधायकों के खिलाफ करें कार्रवाई

वंदे भारत -पंजाब के रेवेन्यू अफसर आम आदमी पार्टी के विधायकों की काम में दखलअंदाजी और अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकाल समय के लिए हड़ताल पर गए हुए हैं।

अब इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़े नेता व विधायक लूट, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी कर रहे हैं।

सुखबीर बादल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कितना शर्मनाक है। सरकार का अपना दाहिना हाथ राजस्व अधिकारी सत्तारूढ़ की पोल खोल रही है। AAP विधायक और नेता रेवेन्यू ऑफिस से अवैध रूप से संपत्ति के दस्तावेज हथियाकर अधिकारियों और लोगों से खून का पैसा वसूलने का काम कर रहे हैं।उन्होंने आगे लिखा कि क्या कोई इस बात पर भी विश्वास कर सकता है कि भ्रष्ट दिल्ली गिरोह के साथ- साथ सीएम भगवंत मान की शह पर ये वीआईपी खुलेआम सरकारी ऑफिसों में डकैतियां करते हैं। संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन कामों सहित संवेदनशील रेवेन्यू रिकॉर्ड को हथिया कर चोरी कर लेते हैं।सुखबीर बादल ने आगे लिखा कि पंजाब में आप विधायकों और नेताओं की तरफ से बड़े पैमाने पर लूट, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जारी है। ईमानदार रेवेन्यू अधिकारी उत्पीड़ित महसूस कर रहे हैं। क्योंकि पहले उन्हें संपत्ति लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए अवैध आदेशों का पालन करने के लिए मजबूर किया जाता है विरोध पर दी जाती है  विजिलेंस की धमकी उन्होंने आगे लिखा कि आप नेताओं और विधायकों के लिए एनओसी सोने की खान बन गई है। जो अधिकारी इस खुलेआम भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का विरोध करते हैं, उन्हें विजिलेंस के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है। मैं भगवंत मान को राजस्व अधिकारियों की चुनौती स्वीकार करने और संपूर्ण राजस्व कार्य अपने सतर्कता ब्यूरो को सौंपने की चुनौती देता हूं।

सुखबीर बादल ने आगे लिखा कि मैं भगवंत मान को आप विधायक शीतल अंगुराल, जीवन सिंह सांगोवाल, दिनेश चड्ढा और नीना मित्तल और आप के दाखा निर्वाचन इंचार्ज के खिलाफ एक स्वतंत्र समयबद्ध जांच का आदेश देने की भी चुनौती देता हूं। जिसे पंजाब सरकार के अधिकारियों ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने के लिए न किया है।