Viral Video

काल बनी मकान की छत, रात में अचानक ढही, मलबे में दबने से दादी-पोते की मौत

(वंदे भारत) फाजिल्का जिले की मंडी अरनीवाला शेख सुभान में अचानक मकान की छत गिरने से दादी और पौते की मौत हो गई। जबकि एक महिला और एक छोटा बच्चा बाल-बाल बच गया। तेज आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और कमरे में मौजूद दो महिलाओं व बच्चों को बाहर

निकालने का प्रयास किया। गांव निवासी विक्की कुमार ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे के बाद की है। इस दौरान उसका भाई रजत कुमार, भाई सुनैना उनके बच्चे दिव्यांश और रियांश के साथ दादी कृष्णा रानी कमरे में मौजूद थी। भाई रजत कुमार शौचालय जाने के लिए बाहर आया लेकिन अचानक कमरे की छत गिर गई। भाभी, बच्चे और तायी छत के नीचे दब गए।

 

छत गिरने की आवाज सुनकर लोग भी एकत्रित हुए और रजत समेत सभी को मलबे से निकाला। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान दादी कृष्णा रानी (60) और दिव्यांग (07) की मौत हो गई जबकि सुनैना जख्मी हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है लेकिन वह खतरे से बाहर है। जबकि छोटा बच्चा रियांश ठीक है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि छत का गाडर जंग की वजह से कमजोर हो गया था। मामले की सूचना के बाद अरनीवाला पुलिस पहुंची और परिवार से बातचीत की।