CrimeInternationalNATIONALnewsPoliticsWorld

नेपाल में लगातार बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों से हालात बेकाबू ,प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दिया इस्तीफा।

पूर्व पीएम झलनाथ खनाल के घर में आगजनी, पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार की जलकर मौत।

वन्दे भारत 24 : नेपाल में लगातार हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो चुकी है। राजधानी काठमांडू और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है।प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद सेना का हेलिकॉप्टर उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के घर को आग के हवाले कर दिया। घर में उनकी पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार मौजूद थीं। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई।

अब तक की घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो चुकी है 400 से ज्यादा लोग घायल हैं

हिंसक भीड़ ने संसद भवन में आगजनी की और प्रधानमंत्री ओली, राष्ट्रपति पौडेल व गृहमंत्री के आवासों पर हमला कर तोड़फोड़ की।

गुस्साए युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को उनके घर में घुसकर पीटा, जबकि वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को काठमांडू की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक प्रदर्शनकारी को उनके सीने पर लात मारते हुए देखा जा सकता है।

राजधानी में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और सुरक्षा बल अब तक स्थिति को काबू में लाने में विफल साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *