news

उत्तराखंड: नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या, बाइकसवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) उत्तराखंड के उधम नगर सिंह के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गुरुवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी| तरसेम सिंह पंजाब और तराई में सिखों के सिरमौर माने जाते थे|इस हत्या से पंजाब में गमगीन माहौल है|

गुरुद्वारे नानकमत्ता साहिब के पास ही डेरा कारसेवा परिसर के भीतर ही उनकी हत्या की गई. उन्हें तड़के छह बजे बाइकसवार हमलावरों ने तीन गोलियां मारी| उन्होंने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. कहा जा रहा है कि दोनों हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए| पुलिस को मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस को हत्या में अवैध हथियारों के इस्तेमाल की आशंका है|

फेसबुक पोस्ट कर जताई थी हत्या की आशंका

इस घटना के चश्मदीद गवाह ने बताया कि गुरुवार सुबह जैसे ही बाबा तरसेम सिंह गुरुद्वारा परिसर से बाहर आए| दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी| उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया|

उनकी हत्या के बाद से ही अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जुटी हुई है| उन्होंने एक महीने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जाहिर करते हुए फेसबुक पोस्ट की थी|कहा जा रहा है कि उनका गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से विवाद चल रहा था| इस घटना से सिखों में भारी रोष है|