news

‘एक थी कांग्रेस…’ I.N.D.I.A. गठबंधन में दरार! पंजाब CM भगवंत मान का तंज

‘एक थी कांग्रेस…’ I.N.D.I.A. गठबंधन में दरार !
पंजाब CM भगवंत मान का तंज

वंदे भारत- ज्यों-ज्यों लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, इंडिया गठबंधन में तकरार बढ़ रहा है. नेताओं के बीच जुबानी जंग भी बढ़ रही है. अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए साल के पहले दिन कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला दिया.

आम आदमी पार्टी के नेता ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली या पंजाब में एक मां अपने बच्चे को जो सबसे छोटी कहानी सुना सकती है, वह है ‘एक थी कांग्रेस’.मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी CM मान पर पलटवार किया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ‘आप’ और मोदीजी के विचार कितने मिलते-जुलते हैं. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘दोनों का सपना कांग्रेस मुक्त भारत का है. दोनों मुंह की खाएंगे. वैसे एक भोजपुरी पिक्चर का नाम है ‘एक था जोकर.’ आपने तो देखी होगी?’

मुख्यमत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बयान दिया. इसके बाद एक बार इंडिया गठबंधन में हलचल मच गई है. इससे पहले, जब सीएम भगवंत से इंडिया गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे के मुद्दों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर गठबंधन की बैठक में चर्चा की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि ब सब क्लीयर हो जाएगा, उसके बाद ही हम बता पाएंगे.

वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अशप्रीत ने कहा कि मैं तो आम आदमी पार्टी को नहीं कह सकता कि एक थी आम आदमी पार्टी. क्योंकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी का जन्म ही नहीं हो पाया. क्योंकि वहां पर उन्हें नोटा से भी कम वोट पड़े हैं. आम आदमी पार्टी अपने अस्तित्व पर झांके फिर दूसरी पार्टी पर बात करें, क्योंकि उन्हें कांग्रेस का इतिहास पता नहीं है.