breakingCrime

पंजाबी गायक नीरज साहनी को आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से धमकी भरी कॉल, 1.2 करोड़ की मांग

मोहाली में पंजाबी गायक, अभिनेता और प्रोड्यूसर नीरज साहनी को पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की तरफ से धमकी भरी कॉल मिली है। इस कॉल में नीरज से 1 करोड़ 20 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि की मांग की गई है और पैसे न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

नीरज साहनी ने मामले की शिकायत मोहाली पुलिस को लिखित रूप में दी है और अपने और परिवार की तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस को कॉल से जुड़े सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी सौंप दिए हैं।

साहनी ने शिकायत में बताया कि यह वीडियो कॉल 6 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा बताया और उनसे कहा कि 1.2 करोड़ रुपये का इंतजाम किया जाए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नीरज साहनी व उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जांच में कॉल का स्रोत और अन्य संदिग्ध तत्वों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *