आखिर क्यों कर दिया भाई ने अपने भाई का ही क*त्ल
वंदे भारत 24-: धर्मकोट के गांव लोहगढ में छोटे भाई ने बड़े भाई को तलवार से काट कर हत्या कर दी पुलिस के अनुसार आरोपी का बड़ा 20 साल से नशे का आदी था वह आए दिन नशे के लिए पैसे मांगता था और मां से मारपीट करता था![]()
छोटा भाई इससे काफी नाराज था बड़े बेटे सुखजीत सिंह ने दो महीने पहले माता-पिता को घर से निकाल दिया था दोनों रिश्तेदार के घर रह रहे थें छोटा भाई जसवंत सिंह काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में था और 4-5 दिन पहले ही वापस आया था
सुखजीत सिंह कोई काम नहीं करता था सुखजीत की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी और पत्नी से मारपीट करता था सुखजीत सिंह नशा करने के लिए छोटे भाई से पैसे मांगे तो दोनों में झगड़ा हो गया इस जसवंत ने गुस्से में आकर बड़े भाई सुखजीत की तलवार से हत्या कर दी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है डीएसपी धर्मकोट रविंदर सिंह ने बताया कि सुखजीत सिंह मां हरजिंदर कौर के साथ आए दिन मारपीट करता था आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा


