Crime

आखिर क्यों जवान बेटे को बेड़ियों से बांधकर रखना पड़ा

वंदे भारत-  नशा करने के कारण नौजवान पीढ़ी दिन ब दिन तबाह होती जा रही है। नशे के मामले आए दिन सामने आते हैं, कहीं नशा बेचने वाले पकड़े जाते हैं और कहीं नशा करने वाले।

आपको बता दें कि नशे से संबंधित एक अनोखा मामला पंजाब के मलोट में गांव घुमियारा से सामने आया है जहां परिवार की तरफ से अपने 20 साल के जवान बेटे को बेड़ियों से बांधकर रखा हुआ है। परिवार ने बताया कि उनका बेटा तकरीबन 5 साल से मेडिकल नशा कर रहा है। उसको काले पीलिये सहित अन्य कई बीमारियां लगी हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी वह नशा छोड़ने को तैयार नहीं। तो मजबूरन उनको अपने बेटे को बांध के रखना पड़ता है।

गांव के पंच टेक सिंह ने कहा कि पहले भी 7-8 नौजवान नशे के कारण मर चुके हैं। यह हम सबके लिए बहुत चिंता का विषय है कि हमारा भविष्य कैसा होता जा रहा है। जवान पीढ़ी को बचाने के लिए हमें जल्द से जल्द कोई क़दम उठाने होंगे ताकि हम अपनी राज्य को नशा मुक्त कर सकें।