क्या जालंधर सीट से प्रत्याशी बदलेंगी आम आदमी पार्टी? पार्टी ने जालंधर सीट पर शुरू करवाया सर्वे
क्या जालंधर सीट से प्रत्याशी बदलेंगी आम आदमी पार्टी?
पार्टी ने जालंधर सीट पर शुरू करवाया सर्वे
पढ़ें वंदे भारत की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) जालंधर सीट पर आम आदमी पार्टी बड़ा खेल करने जा रही है।पार्टी ने जालंधर सीट पर प्रत्याशी को लेकर अपना सर्वे शुरू कर चुकी हैं। पार्टी की कोर कमेटी को मिली रिपोर्ट के मुताबिक जालंधर सीट से इस बार प्रत्याशी बदला जा सकता है। इसकी काफी प्रबल संभावना है। पार्टी की रिपोर्ट के मुताबिक अगर जालंधर सीट से प्रत्याशी न बदला गया तो पार्टी इस सीट को बुरी तरह से हार सकती है।कई नए नामो पर मंथन चल रहा है। आम आदमी पार्टी ने तकरीबन 9 महीने पहले हुए उप चुनाव दौरान पहली बार जालंधर सीट से जीत प्राप्त की थी। तब इस सीट से जीत के लिए सरकार ने पूरी सरकारी मशीनरी को झोक दिया गया था
उपचुनाव के दौरान भी पार्टी के पास कोई मजबूत चेहरा नहीं था। तब भी पार्टी ने कांग्रेस के हारे विधायक सुशील रिंकू को अपने खेमे में लाकर चुनाव लड़वाना पड़ा था। मगर बीते 9 महीने में पार्टी अपना ग्राफ जालंधर में कायम नहीं कर सकी है। विकास का कोई प्रोजेक्ट जालंधर नहीं आ सका है। मौजूदा सांसद 9 महीने से संसद में जालंधर की कोई मजबूत आवाज नहीं बन सके। दो सेशन में तो वह सस्पेंड ही रहे। इसके अलावा एक साल में कोई मेयर और पार्षद ना होने से शहर का कोई विकास नहीं हो रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, टूटी सड़के और विकास से वंचित जालंधर के गांव और बिगड़ती कानून व्यवस्था भी काफी भारी पड़ने जा रही है। इन सब कारणों से पार्टी ने जालंधर में किसी नए मजबूत चेहरे को उतारने का मन बना लिया है

