जालंधर: मेयर विनीत धीर के आते ही कांग्रेस में लगी सेंध, जल्द AAP में शामिल होगा बड़ा नेता
जालंधर: मेयर विनीत धीर के जालंधर नार्थ विधानसभा हलके की जिम्मेदारी संभालने के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच जालंधर नार्थ हलके में आम आदमी पार्टी की रणनीति का असर दिखाई देने लगा है। चर्चा है कि कांग्रेस के एक बड़े नेता जल्द ही AAP का दामन थाम सकते हैं।
मेयर विनीत धीर के आते ही बदले सियासी समीकरण
हाल ही में आम आदमी पार्टी की ओर से जालंधर नार्थ विधानसभा हलके में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया। पार्टी ने दिनेश ढल्ल को हटाकर जालंधर के मेयर मेयर विनीत धीर को नार्थ हलके की कमान सौंपी है। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

मेयर विनीत धीर की स्थानीय राजनीति में सक्रियता और नगर निगम से जुड़े उनके अनुभव को देखते हुए AAP ने उन्हें नार्थ हलके में अहम जिम्मेदारी दी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद वह लगातार पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने में जुटे हुए हैं।
इसी बीच कांग्रेस खेमे से सामने आ रही एक खबर ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है।
कांग्रेस में लगी सेंध, बड़े नेता के AAP में जाने की चर्चा
सूत्रों के अनुसार मंगलवार को कांग्रेस पार्टी को जालंधर नार्थ हलके में बड़ा राजनीतिक झटका लग सकता है। चर्चा है कि कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त नेता कांग्रेस के पूर्व विधायक बावा हैनरी के करीबी नेताओं में माना जाता रहा है।
सूत्रों की मानें तो यह नेता पिछले काफी समय से कांग्रेस की कार्यप्रणाली और पार्टी के अंदरूनी हालात को लेकर नाराज चल रहा था। नाराजगी के चलते अब उसने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का मन बना लिया है।
हालांकि, अभी तक आम आदमी पार्टी या संबंधित नेता की ओर से आधिकारिक तौर पर इस संभावित ज्वाइनिंग की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में मंगलवार को होने वाली संभावित राजनीतिक गतिविधि पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
AAP को मिल सकता है राजनीतिक फायदा
अगर कांग्रेस का यह बड़ा नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होता है तो जालंधर नार्थ की राजनीति में इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है। सबसे बड़ा फायदा मेयर विनीत धीर को मिल सकता है, क्योंकि नार्थ हलके में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए उन्हें पहले ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
किसी अनुभवी और प्रभावशाली स्थानीय नेता के AAP में शामिल होने से पार्टी को न केवल संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिल सकती है, बल्कि कांग्रेस के वोट बैंक और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।
दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए यह घटनाक्रम चिंता का विषय बन सकता है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले यदि पार्टी के प्रमुख स्थानीय नेताओं में से कोई नेता दूसरी पार्टी का रुख करता है तो इससे कार्यकर्ताओं के बीच भी राजनीतिक संदेश जा सकता है।
2027 चुनाव से पहले नार्थ सीट पर बढ़ी हलचल
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जालंधर नार्थ सीट पहले से ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर विनीत धीर को हलके की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद यह साफ संकेत मिल रहा है कि पार्टी इस सीट को लेकर गंभीर रणनीति तैयार कर रही है।
आने वाले दिनों में कांग्रेस, AAP और अन्य राजनीतिक दलों की गतिविधियां इस हलके में और तेज हो सकती हैं। नेताओं की ज्वाइनिंग, संगठनात्मक नियुक्तियां और स्थानीय स्तर पर बैठकों का दौर चुनावी माहौल को और गर्म कर सकता है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस से AAP में शामिल होने वाला नेता आखिर कौन है और मंगलवार को क्या बड़ा राजनीतिक ऐलान होने वाला है। यदि यह ज्वाइनिंग होती है तो जालंधर नार्थ की राजनीति में इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जाएगा।
अब सभी की नजरें मंगलवार की संभावित राजनीतिक ज्वाइनिंग पर टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में मेयर विनीत धीर की अगुवाई में AAP नार्थ हलके में अपनी पकड़ कितनी मजबूत कर पाती है और कांग्रेस इस संभावित सेंध का किस तरह जवाब देती है, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

