Punjab

जालंधर में सर्जिकल कॉम्प्लेक्स से ऑटो में मिला युवक का शव इलाके में सनसनी

जालंधर के सर्जिकल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ऑटो से युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान जरनैल सिंह (उम्र 35 वर्ष), निवासी राजपुरा, पटियाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब डेढ़ साल पहले पटियाला से जालंधर आया था और यहां ऑटो चलाने का काम करता था।

एसआई अजमेर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सर्जिकल कॉम्प्लेक्स फैक्टरी क्षेत्र में एक ऑटो के अंदर व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने के बाद शव को बरामद कर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया

पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है, और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का खुलासा होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *