सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले अमित कुकरेजा को अचीवर्स ग्रुप ने दिखाया बाहर का रास्ता ग्रुप मेंबर्स ने लगाएं विश्वासघात करने के आरोप
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) अचीवर्स के तरूण सिक्का ने कहा कि अमित कुकरेजा का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध रहा।चुनाव प्रक्रिया घोषित होने से पहले तक अमित कुकरेजा द्वारा सैक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी। लेकिन वे हर बार वे मम्मी, पापा, मामा… से सलाह करने की बात को लेकर अपना फैसला टालते रहे।इसके पश्चात जब क्लब में एजीएम हो गई और चुनाव घोषित हो गए तो भी अमित कुकरेजा द्वारा टाल मटोल किया जाता रहा।तरूण सिक्का ने कहा कि अमित कुकरेजा के मामा के साथ भी उनकी मुलाकातें हुई, जिन्होने स्पष्ट कहा कि अमित कुकरेजा सैक्रटरी पद के लिए चुनाव लड़ेगा।
तरूण सिक्का ने बताया कि अंत में मामा ने भी स्पष्ट कह दिया कि अमित कुकरेजा सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगा, क्योंकि वह इममैच्यौर है।क्योंकि चुनाव सिर पर थे और ग्रुप के कहने पर वे खुद ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे।तरूण सिक्का ने कहा कि हालांकि वे चुनावों के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन ग्रुप के कहे को वे टाल नहीं पाए।
तरूण सिक्का ने कहा कि चुनाव घोषित होने से पहले और ग्रुप मीटिंग में अमित कुकरेजा की हरकतों के कारण वे काफी डिसअपॉइंटेड थे, लेकिन बोल नहीं पाए।अचीवर्स के सभी केंडीडेट ने जिस दिन नोमिनेशन दाखिल किए, उस दिन भी अमित कुकरेजा नदारद रहे।अचीवर्स की पूरी टीम को शुरू से ही अमित कुकरेजा की नीयत पर शक था। हुआ भी वही।तरूण सिक्का ने बताया कि अचीवर्स की हर मीटिंग में अमित कुकरेजा को साथ चलने के लिए कहते रहे।मतदान के दिन भी अमित कुकरेजा को वोट अपील के लिए ग्रुप से अलग थलग ही देखा गया
तरूण सिक्का व अचीवर्स की पूरी टीम ने स्पष्ट कहा कि अमित कुकरेजा दूसरे गुट यानिकि प्रोग्रेसिव के साथ मिला हुआ था।नहीं तो सिर्फ एक गुट की तरफ से इतनी वोट कभी नहीं पड़ सकती। इस तथ्य के लिए क्लब इतिहास में हुए कितने भी चुनावों के आंकड़े गवाह हैं।एक सवाल के जवाब में तरूण सिक्का ने स्पष्ट कहा कि अमित कुकरेजा बैठते तो अचीवर्स के साथ रहे, लेकिन काम प्रोग्रेसिव के लिए करते रहे।उनकी हार का एक कारण ये भी रहा कि अमित कुकरेजा ने अचीवर्स की चुनाव स्ट्रैटजी तक दूसरे ग्रुप तक पहुंचाई।सिक्का ने कहा कि दूसरे गुट के साथ हुई मांडवाली में प्रोग्रेसिव के राजू विर्क की गऊ हत्या हो गई।
तरूण सिक्का ने कहा कि अचीवर्स ने फैसला लिया है कि वे सभी अमित कुकरेजा के साथ नहीं रह सकते। इसलिए अचीवर्स ने कुकरेजा को ग्रुप से आउट कर दिया है।आज की प्रैस कान्फ्रेंस में अमित कुकरेजा के न आने संबंधी पूछे जाने पर तरूण सिक्का ने कहा कि कुकरेजा के साथ बैठना तो दूर उन्हें बुलाना भी नहीं चाहते।
जॉइंट सैक्रेटरी पद पर प्रोग्रेसिव की उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देने वाले सुमित शर्मा पत्रकार वार्ता के दौरान भावुक हो गए।सुमित शर्मा ने कहा कि जिस अमित कुकरेजा को अपना बड़ा भाई मानते हुए उसके साथ डट कर खड़े थे, वे उनके साथ ऐसा करेगा, सोच भी नहीं सकते थे। रियली… आई एम हर्ट।सुमित शर्मा ने कहा कि चुनावों से पहले उनके दोस्तों द्वारा क्लब सदस्यों के लिए गेट टू गेदर रखी गई। ताकि वे क्लब सदस्यों को एक साथ मिलकर मुलाकात कर सकें, अपना विज़न उन तक पहुंचा सके।लेकिन अमित कुकरेजा ने इस मामले में भी शर्मनाक हरकत की। सुमित शर्मा ने बताया कि अमित कुकरेजा ने उनके दोस्तों द्वारा रखी गई पार्टी का इनवीटेशन कार्ड अपनी (कुकरेजा) की तरफ से व्हाटसएप्प ग्रुप में डाल कर सदस्यों को इनवाइट कर लिया
सुमित शर्मा के मुताबिक अमित कुकरेजा की इस घटिया हरकत के कारण वे अपने दोस्तों, क्लब सदस्यों को नहीं बुला पाए। पार्टी पर लाखों रूपए उनके दोस्तों ने खर्च किया, जबकि कुकरेजा ने पार्टी हाइजेक कर ली।सुमित शर्मा ने कहा कि अमित कुकरेजा ने उनके और अचीवर्स ग्रुप के साथ जो विश्वासघात किया है, उसके लिए उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।
अचीवर्स के तरूण सिक्का ने बताया कि बेशक वे न जीते हो, लेकिन उनकी टीम के 6 सदस्य जीत कर आगे आए हैं।सिक्का ने स्पष्ट किया कि अचीवर्स की और से जीते अमित कुकरेजा अब अचीवर्स का हिस्सा नहीं है

