Political

पंजाब की 7 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार किए फाइनल। देखे किस किस प्रत्याशी का नाम हुआ फाइनल।इन नेताओं की कट गई टिकट

वंदे भारत(हर्ष शर्मा)  कांग्रेस पार्टी में लोकसभा सीटों को लेकर हलचल शुरू हो चुकी है। खास तौर पर पंजाब में सीट पाने के लिए सभी नेताओं को काफी भागदौड़ करनी पड़ रही है। क्योंकि पंजाब में कांग्रेस और आप अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं तो कांग्रेस ने सभी सिटें जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। बताया जाता है कि कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देरेंद्र यादव की ओर से भेजे गए पैनल को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने पंजाब की 6 सिटै और चंडीगढ़ की एक सीट पर प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं। इनकी घोषणा जल्द होने की संभावना है।

वंदे भारत को मिली सूचना के मुताबिक मनीष तिवारी की सीट बदली जा रही है। उन्हें श्री आनंदपुर साहिब की जगह पार्टी अब चंडीगढ़ से टिकट देने जा रही है। इसके अलावा पंजाब प्रधान Raja birring को भी पार्टी चुनाव लड़वाने जा रही है। Raja birring को बठिंडा सीट से उतारा जा रहा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को भी चुनाव लड़वाया जा रहा है। बाजवा को पार्टी गुरदासपुर से टिकट देने जा रही है। सांसद गुरजीत औजला को एक बार फिर से अमृतसर की सीट से और सांसद रवनीत बिट्टू को दोबारा लुधियाना से उतारा जा रहा है। सबमे रोचक सीट जालंधर की बनी हुई, जहां से पार्टी पूर्व CM चरणजीत चन्नी को मैदान में उतारने जा रही है। संभावना है कि सांसद अमर सिंह और सांसद मोहम्मद सदीक की टिकट काटी जा सकती है