news

देशभर में होली की धूम! चंद्र ग्रहण भी लगेगा आज, 100 साल बाद बना ऐसा संयोग, भूलकर भी ना करें ये गलती

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) आज देशभर में होली मनाई जा रही है। लोग एक दुसरे को रंग लगाकर हर्षो उल्लास के साथ यह त्योहार मना रहे हैं। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा- देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं, स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।

चंद्र ग्रहण का समय

होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग करीब 100 साल बाद बना है. ज्योतिष गणना के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण सोमवार, 25 मार्च यानि आज ही लगेगा। यह चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।यानी चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी।

भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण?

होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा. यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर जैसी जगहों से दिखाई पड़ेगा।

सूतक काल रहेगा या नहीं

चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है।

किन राशियों के लिए शुभ है चंद्र ग्रहण? 

25 मार्च होली को लग रहा साल का पहला चंद्रग्रहण सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा. यह चंद्र ग्रहण वृष, मिथुन, मकर, सिंह और धनु वालों के लिए शुभ माना जा रहा है।इन जाताकों को लाभ होने की संभावना है. वहीं मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण अशुभ फलदायी है।

क्या होली पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का असर?

ज्योतिषविदों की मानें तो इस चंद्र ग्रहण का होली पर कोई असर नहीं होगा. ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए आप बिना चिंता किए अपनों को रंग लगा सकते हैं।

होली पर भूलकर भी ना करें ये गलती

होली रंगों का त्यौहार है, जो हम सभी को बहुत पसंद है, लेकिन इस त्यौहार में कुछ गलतियां भी हो सकती हैं जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। आइए जानते हैं होली पर किन गलतियों से बचना चाहिए।