कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, कल से देश भर में लग जाएगा कोड आफ कंडक्ट,लोकसभा के साथ-साथ कई राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने शनिवार को बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान
कल से देश भर में लग जाएगा कोड आफ कंडक्ट
लोकसभा के साथ-साथ कई राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव
इलेक्शन कमीशन ने शनिवार को बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) लोकसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार खत्म होने वाला है। निर्वाचन आयोग की तरफ से शनिवार को दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये देश में होने वाले आम चुनाव के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देगा। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिये ये जानकारी दी। माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव 6 से 7 चरणों में कराए जा सकते हैं। चुनाव की घोषणा होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

